Home > मनोरंजन ,
कटरीना कैफ ने शेयर कीं हनीमून की फोटोज़, ग्रीन कलर के स्विमवियर में दिखीं कमाल
सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ ने हाल ही में अपने हनीमून की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर धमाल मचा दिया है और फैन्स को बेसब्री से इसका इंतजार भी था, तो आइए डालते हैं एक नजर इन खूबसूरत तस्वीरों पर।कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे और जमकर सुर्खियां बटोरीं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल हनीमून के लिए मालदीव गए थे। कटरीना कैफ ने आखिरकार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैन्स के साथ हनीमून की तस्वीरें शेयर कीं।तस्वीरों में, कटरीना कैफ को ग्रीन कलर के स्विमवियर में देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने एक व्हाइट एंड ग्रीन कलर की ईज़ी और बिना बटन वाली एनिमल प्रिंट शर्ट के साथ पेयर किया।इन तस्वीरों में कटरीना कैफ पहले से कहीं ज्यादा हैप्पी ए़ंड फ्रैश दिख रहीं हैं, जिन्हें देख फैन्स आहें भरते नजर आ रहे हैं।