Home > अपना शहर ,slider news,
कमलनाथ नाग तो दिग्विजय सिंह सपेरा, MP के कृषि मंत्री कमल पटेल ने यह क्या कह दिया
अपने बयानों के लिए हमेशा विवादों में रहने वाले कृषि मंत्री कमल पटेल ने अब पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। कमल पटेल ने कमलनाथ को नाग और दिग्विजय सिंह को सपेरा बताया है। सपेरे के कहने में आए और सरकार चली गई
कमल पटेल ने इंदौर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मजाकिया लहजे में यह बात कही। उन्होंने कहाकि दिग्विजय सिंह सपेरा है और कमलनाथ नाग है। उन्होंने कहाकि सपेरे में कहने में आकर कमलनाथ की सरकार चली गई। वह सिर्फ यहीं नहीं रुके। कमल पटेल ने कहाकि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि संघ दीमक है। मैं तो यह कहता हूं कि कमलनाथ और दिग्विजय दीमक हैं। यह दोनों कांग्रेस को खा गए और कांग्रेस देश को खा गई।