हजीरा सब्जी मंडी विवादःपुतलादहन में झुलसे सब इंस्पेक्टर गौतम बोले मेरे ऊपर जलता पुतला फेंका -हत्या के प्रयास का ६ लोगों पर मामला दर्ज
ग्वालियर में हजीरा सब्जी मंडी काे इंटक मैदान में शिफ्टिंग का मामला अब तूल पकड़ गया है। प्रशासन तुड़ाई करने पहुंचा ताे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने विराेध किया, इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिससे कांग्रेस भड़क गई है। पहले ताे हजीरा चाैराहे पर ही कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के विराेध में आधा सैंकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफ्तारी दी, इसके बाद फूलबाग चाैराहे पर कांग्रेस नेता धरना देने पहुंच गए। यहां कांग्रेस नेता पहले ही पुतला जलाने के लिए पेट्राेल लेकर पहुंचे थे। जब फूलबाग चाैराहे पर कांग्रेस नेताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किया ताे पुलिस ने उसे छीनने की काेशिश की। पेट्राेल डला हाेने के कारण पुतले ने तेजी से आग पकड़ ली और इसी छीना झपटी में सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम बुरी तरह से झुलस गए। आनन फानन में उनकाे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।उधर सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम ने मजिस्टेट को दिय अपने वयान में कहा हे की पुतला जलाकर परे ऊपर फेंका गया .इस पर पुलिस ने आकाश तोमर और एनएसयु आई अध्यक्ष यादव और ४ अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हे और तीन लोग गिरफ्तार कर लिया हे .