शादी से पहले जरूर करवा लें पार्टनर के ये 4 मेडिकल टेस्ट
शादी तय होने के बाद हर व्यक्ति अपने साथी को अच्छी तरह से जानने की कोशिश करता है - चाहे वह उनकी आदतें, विशेषताएं, पसंद, नापसंद आदि हो. इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि आपको अपने पार्टनर के मेडिकल स्टेटस के बारे में भी पता हो. इसके लिए आपको शादी से पहले ही अपने पार्टनर के कुछ मेडिकल टेस्ट करवा लेने चाहिए. ताकि आपको आगे किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़ें.
इनफर्टिलिटी टेस्ट- पुरुषों के स्पर्म काउंट और महिलाओं की ओवरी हेल्थ के बारे में जानने के लिए इनफर्टिलिटी टेस्ट करवाना काफी जरूरी होता है क्योंकि शरीर में इनफर्टिलिटी से जुड़े कोई भी लक्षण पहले से नजर नहीं आते, इसके बारे में टेस्ट के जरिए ही जानकारी प्राप्त की जा सकती है.अगर आप भविष्य में बेबी प्लानिंग या फिर आपकी नॉर्मल सेक्सुअल लाइफ के लिए यह काफी जरूरी होता है|
ब्लड ग्रुप कंपैटिबिलिटी टेस्ट- ये कोई बहुत जरूरी टेस्ट नहीं होता है. लेकिन अगर आप भविष्य में फैमिली प्लानिंग करना चाहते हैं तो आपको ये टेस्ट करवाना चाहिए. यह जरूरी है कि आपका और आपके पार्टनर का आरएच फैक्टर एक जैसा हो. अगर आप दोनों के ब्लड ग्रुप अनुकूल नहीं होते तो इससे प्रेग्नेंसी के दौरान आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
जेनेटिक बीमारियों से जुड़ा टेस्ट- शादी से पहले कपल्स को जेनेटिक टेस्ट जरूर करवाना चाहिए. आनुवांशिक बीमारियां एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में आसानी से जा सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि शादी से पहले जेनेटिक टेस्ट जरूर कराएं. जेनेटिक बीमारियों में स्तन कैंसर, पेट का कैंसर, किडनी डिजीज और डायबिटीज शामिल हैं|इन बीमारियों का पता अगर पहले ही लग जाए तो इनका समय पर इलाज किया जा सकता है जिससे आगे कोई परेशानी ना हो.
सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज टेस्ट- आजकल के समय में शादी से पहले यौन संबंध बनाना काफी आम हो गया है. ऐसे में जरूरी है कि आप सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का टेस्ट करवा लें. इन बीमारियों में एचआईवी, एड्स, गोनोरिया, हर्प्स, हेपेटाइटिस सी शामिल हैं. ये कुछ ऐसी बीमारियां हैं जो असुरक्षित यौन संबंध की वजह से फैलती हैं. इनमें से ज्यादातर बीमारियां जानलेवा साबित हो सकती हैं. ऐसे में एसटीडी टेस्ट जरूर कराएं. अगर इस टेस्ट को कराने से आपके पार्टनर की रिपोर्टपॉजिटिव आती है तो आप भविष्य होने वाली बड़ी परेशानी से पहले ही बच सकते हैं |