Home > अपना शहर ,slider news,
बंदियों से मिलने की पाबंदियों को हटाया जाएगा ;गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जेल में बंद बंदियों से अब उनके परिजन मुलाकात कर सकेंगे, कोरोना के कारण लगाई गई पाबंदियों को एक-दो दिन में हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कांग्रेस के जोड़- जोड़ खोल दिए अब जोड़ने की बात कर रहे हैं पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को घर बिठा दिया है अब घर-घर चलो अभियान के नाम पर और पता नहीं कितने नेताओं को घर बिठायेंगे।