Home > देश विदेश,
रूस ने यूक्रेन भेजी सेना, पूरी दुनिया में मची हलचल
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर आ गया है. दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुगंस्क को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी है. इसके बाद विवाद बढ़ गया है. फिलहाल अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस पर प्रतिबंध की बात कही है. वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी आज यूक्रेन मसले पर मीटिंग होनी है.यूक्रेन को लेकर जारी संकट से बाजार को फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. जंग की बनी स्थिति के चलते मंगलवार को लगातार पांचवें दिन बाजार में गिरावट बनी हुई है. आज जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, सेंसेक्स एक झटके में 1000 अंक गिर गया.