Homeदेश विदेश,
रूस के खिलाफ अमेरिका का बड़ा एक्शन, लगाए प्रतिबंध; बाइडेन बोले- चुकानी होगी भारी कीमत

यूक्रेन और रूस संकट के बीच अमेरिका ने  रूस के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में अपने संबोधन में कहा कि यह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि हम स्थिति का आंकलन करते हुए कदम उठा रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, ''हमारी तरफ से यूक्रेन की मदद के लिए किए जा रहे सभी प्रयास रक्षात्मक कदम हैं, हमारा रूस से युद्ध का कोई इरादा नहीं है।'' उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस आक्रामक तरीके से आगे बढ़ता रहा तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। 

Share This News :