Homeदेश विदेश,
अपडेट खबर ; यूक्रेन पर हमले से रूस पर एक्शन, यूरोप परिषद में रूस की सदस्यता निलंबित

 रूस ने पहले दिन की लड़ाई में यूक्रेन में जबरदस्त तबाही मचाई है। रूसी सैनिकों ने गुरुवार को चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मायहेलो पोडोयक ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। पोडोयक ने कहा, यूक्रेन ने चेर्नोबिल पर नियंत्रण खो दिया है। हमारी सेना ने रूसी सैनिकों से भीषण जंग लड़ी।'' उन्होंने कहा रूसियों के इस मूर्खतापूर्ण हमले के बाद यह कहना असंभव है कि चेर्नोबिल संयंत्र सुरक्षित है भी या नहीं। वहीं, जेलेंस्की ने कहा है कि पहले दिन की लड़ाई में कुल 137 लोगों की जान गई है। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर तत्काल हिंसा रोकने की अपील की तथा सभी पक्षों से कूटनीतिक बातचीत और संवाद की राह पर लौटने के ठोस प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से संबंधित हालिया घटनाक्रम से अवगत कराया।

यूएनएससी की बैठक में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

यूक्रेन में रूसी हमले के बीच यूएनएससी की बैठक होने जा रही है। भारतीय समयानुसार रात डेढ़ बजे बैठक में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इस क्रम में वोटिंग भी होगी।

पुतिन ने कहा- नहीं करेंगे यूक्रेन पर कब्जा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने संबोधन में यूक्रेन की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे, लेकिन वहां के हुक्मरान नाजी आतंकियों की तरह बर्ताव कर रहे हैं। वे नागरिकों को ढाल बना रहे हैं।

1000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए: यूक्रेन

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन संघर्ष में अब तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेनी विदेश मंत्रालय से की बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि यूक्रेनी विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत हुई। उन्होंने वर्तमान स्थिति के बारे में अपना आकलन साझा किया। मैंने इस बात पर जोर दिया कि भारत कूटनीति और संवाद का समर्थन करता है।छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की दुर्दशा पर चर्चा की। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए उनके समर्थन की सराहना करते हैं। 

Share This News :