Homeदेश विदेश,
यूक्रेन से बात करने को तैयार है रूसः रिपोर्ट

 

एक न्यूज एजेंसी के हवाले से खबर है कि रूस का एक  प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन से बात करने के लिए बेलारूस पहुंचा है। इसमें राष्ट्रपति पुतिन के ऑफिस से अधिकारी भी शरीक होंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारी हिस्सा लेंगे। रूस की सेना तेजी से यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर रही है। यह हमले का चौथा दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी इस बात को लेकर चिंता जताई है कि जल्द ही रूस राजधानी कीव पर कब्जा कर सकता है। राष्ट्रपति जेलेंस्की को अमेरिका ने यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वह रूस के खिलाफ डटे रहेंगे। अमेरिकी एजेंसी ने सैटलाइट तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया है कि यूक्रेन में काफी हद तक रूस ने कब्जा कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है कि रूस के हमले में यूक्रेन में करीब 240 आम नागरिक मारे गए हैं। वहीं यूक्रेन में  फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ऑपरेशन गंगा चला रहा है।

Share This News :