Homeदेश विदेश,
पैसा ट्रांसफर करने पर रोक

एएफपी ने क्रेमलिन के हवाले से बताया कि रूस ने सभी निवासियों को विदेश में पैसा ट्रांसफर करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूस की सेना तेजी से यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर रही है। यह हमले का पांचवां दिन है। यूक्रेन की सेना डटकर रूस का सामना कर रही है लेकिन बताया जा रहा है कि उसके लिए यह बेहद मुश्किल दिन है। यूक्रेन की मदद के लिए यूरोपीय संघ ने हथियार भेजना का फैसला किया। वहीं यूक्रेन के मुद्दे को लेकर ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई। 15 सदस्यों में से 11 ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसको लेकर चर्चा कराने का समर्थन किया है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि उसने 4300 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है और 200 से ज्यादा को युद्धबंदी बनाया गया है।

Share This News :