Homeअपना शहर ,slider news,
मस्तानों की टोली और उड़ता दिख रहा गुलाल, होली के रंगों में सराबोर हुआ शहर

ग्वालियर | रंगों का त्योहार होली गुरुवार को होलिका दहन के साथ ही शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह से ही युवाओं की टोली शहर में घूम रही और एक दूसरे को जमकर रंग गुलाल लगाकर बधाई देने का सिलसिला जारी है। दो साल बाद ऐसा मौका आया है जब किसी त्यौहार पर कोविड का कोई प्रतिबंध नहीं है।

सड़कों पर मस्तानों की टोली हुड़दंग करते नजर आ रही है, साथ ही गलियों में बच्चे रंगों से पुते नजर आ रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो गुरुवार रात से ही होली के रंगों में सराबोर शहर नजर आ रहा है। इस हुड़दंग के बीच कोई आम नागरिक परेशान न हो इसलिए सड़कों पर पुलिस भी मुश्तैद नजर आ रही है।

युवा, बच्चे व बुजुर्ग सब पर चढ़ा रंग
इस दौरान लोग खासकर युवा रंगों में सरोबार रहे और एक दूसरे पर जमकर गुलाल व रंग डाला। युवाओं के साथ ही बच्चे व बुजुर्गो पर भी होली का रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि इस बार होली के त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। होली त्योहार के इसी उल्लास को लेकर बाजारों में रंग-गुलाल आदि की दुकानें भी सजी हुई हैं। सड़कांे पर ढोल ताशों के साथ युवा निकल रहे हैं।
इस बार नहीं कोविड प्रतिबंध
- साल 2020 के बाद यह पहला मौका आया है जब किसी त्योहार पर कोविड का साया नहीं है। सरकार की तरफ से भी सारे तरह के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। बीते तीन दिन से ग्वालियर में एक भी कोविड पेशेंट नहीं मिला है। ऐसे में लोगों का राहत है और उसका असर होली के त्योहार पर दिख रहा है। यही कारण है कि दो साल बाद पूरे जोश और उल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। पूरा शहर रंग बिरंगे रंगों में सराबाेर हो चुका है।
अलर्ट मोड पर पुलिस, नहीं होने देंगे हुड़दंग, ड्रोन से निगरानी
होली पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जुटा लिए गए है। शहर में करीब एक हजार जवान व अफसर विशेष सुरक्षा में लगाए गए हैं। ड्रोन से शहर पर नजर रखी जा रही है। शहर के बस स्टैण्ड, ब्लॉक कॉलोनी, चंबल कॉलोनी, रेल्वे स्टेशन,मैन बाजार, गंाधी नगर उपनगर मुरार, लश्कर माधवगंज, बाड़ा, सराफा, भोई मोहल्ला, टोपी बाजार, सरावगी मोहल्ला,किला गेट ,हरिजन बस्ती,पुल दरवाजा, फक्कड़ चौराहा प्रमुख हैं। इसके साथ ही जिले के अन्य गांवों और कस्बों में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

 
 

Share This News :