महाआर्यमन सिंधिया बोले- पापा के लिए काम करता रहूंगा, 2023 का चुनाव लड़ने पर भी बात की
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया जल्द राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। पहली बार मीडिया को अकेले फेस करते हुए महाआर्यमन ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। अभी तक वह अपने मां और के साथ ही मीडिया के सामने आए हैं।
हाल ही में GDCA के वाइस प्रेसिडेंट बनाए गए महाआर्यमन ने कहा- राजनीति उनके लिए कोई चीज नहीं है, न ही अभी मायने रखती है। अभी तो वह खेल पर काम करने के लिए आए हैं। उनका पूरा फोकस खेल का विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देना है। महाआर्यमन शुक्रवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
जब उनसे पूछा गया कि साल 2023 के चुनाव में पार्टी उनको बड़ी जिम्मेदारी देकर कोई मौका दे तो क्या वह उसे स्वीकार करेंगे? उनका जवाब था- अभी इस पर कुछ नहीं कहूंगा, पर आगे देखते हैं। पापा के लिए काम करते रहेंगे। मीडिया के सवाल कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद BJP में लगातार बढ़ रहा है तो आने वाले चुनाव में पिता के लिए काम करते नजर आएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो तो आप देख ही रहे हैं।