Homeअपना शहर ,slider news,
सिंधिया 18 को आएंगे, मोनोपोल लाइन का करेंगे भूमिपूजन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 मई को ग्वालियर आएंगे। वे यहां मोतीझील से शर्मा फार्म हाउस तक बिजली कंपनी द्वारा लगाई जा रही मोनोपोल लाइन के कार्य का भूमिपूजन करेंगे। उसके बाद रात को शिवपुरी के लिए रवाना हो जाएंगे। शिवपुरी में रात्रि विश्राम के बाद सुबह दस बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

यहां से दोपहर डेढ़ बजे इसागढ़ के लिए रवाना होंगे, जहां वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम चार बजे वे गुना के ऊमरी क्षेत्र में पहुंचेंगे। यहां ऊमरी-सिरसी-पाटई राेड का उदघाटन करेंगे। उसके बाद गुना पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और युवा मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। 20 मई को गुना से अशोक नगर जाएंगे, यहां भी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। यहां से वे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Share This News :