कांग्रेस महापौर प्रत्याशी शोभा ने किया नामांकन दाखिल...:बोलीं-ग्वालियर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता
ग्वालियर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी शोभा सतीश सिकरवार ने अचलनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने के बाद वह कांग्रेस कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माला अर्पण की। महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाली शोभा सिकरवार कांग्रेस की ग्वालियर से पहली प्रत्याशी हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पूजा करने के बाद किया नामांकन दाखिल
ग्वालियर में कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी शोभा सिंह सिकरवार ने महापौर प्रत्याशी के रूप में आज कलेक्ट्रेट में अपना पहला नामांकन दाखिल कर दिया है। शोभा सिंह सिकरवार महापौर पद के लिए अपना नामांकन भरने वाली पहली प्रत्याशी हो गई है। बीजेपी ने बुधवार की शाम को बीजेपी ने महापौर प्रत्याशी के रूप में सुमन शर्मा के नाम की घोषणा की है। लेकिन कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार अपने नाम की घोषणा होने के बाद से लगातार जनसंपर्क अभियान कर रही हैं। उन्होंने आज अचलेश्वर महादेव मंदिर से पूजा पाठ करने के बाद दोपहर 12:00 बजे अपना नामांकन दाखिल किया कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार का कहना है कि बीजेपी की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा उनकी बड़ी बहन की तरह है। वह अपनी पार्टी की तरह काम करेंगी और मैं कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में अपनी पार्टी की बात जनता के बीच रखूंगी नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस विधायक और शोभा सिकरवार के पति सतीश सिंह सिकरवार के अलावा कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक, पूर्व मंत्री बालेंद्र शुक्ला ,पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी ,वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ,शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।
महापौर पद के दावेदार शोभा सिकरवार का कहना था कि पहले उन्होंने महादेव के दर्शन काली माता का आशीर्वाद लिया है। मेरे पार्टी के सभी वरिष्ठ जन मेरे साथ हैं उनका कहना था कि ग्वालियर का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है|