Homeमनोरंजन ,
जब इन एक्ट्रेसेस के लिए फैंस ने की हदें पार

बॉलीवुड सेलेब्स को कितने लोग चाहते हैं। फैंस का प्यार सभी को काफी पसंद है, लेकिन कई बार फैंस का ओवर प्यार इन्हें परेशान कर देता है। कुछ फैंस तो स्टार्स के लिए हद पार तक करने लगते हैं। उनकी वजह से सेलेब्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब जैसे हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हाल ही में एक शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वो शख्स कैटरीना को अश्लीन मैसेज भेजता था और एक्ट्रेस का पीछा भी करता था। विक्की ने फिर पुलिस में उसकी शिकायत की जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि वो शख्स खुद को कैटरीना का दीवाना बताता है और स्ट्रगलिंग एक्टर है। वह कैटरीना कैफ से शादी करना चाहता था

इससे पहले भी कैटरीना कैफ तब घबरा गई थीं जब एक स्टॉकर उनके घर के बाहर तक गया था। वह रोज उनके घर के बाहर आ जाता था। कैटरीना इतना परेशान हो गई थीं कि वह नया घर तक ढूंढने निकल गई थीं। 

कंगना रनौत

कंगना रनौत के पीछ एक फैन उनके जिम तक पहुंच गया था। कई बार गार्ड्स द्वारा भगाने के बाद वो फैन जिम के बाहर ही बैठ गया। उसने कसम खा ली थी कि वह तब तक वहां से नहीं हिलेगा जब तक कंगना उससे नहीं मिलती। इसके बाद जब कंगना 3 दिन बाद जिम गईं तो वह हैरान रह गई कि वो आदमी भूख हड़ताल पर बैठा है। इसके बाद जब कंगना उससे मिली और उससे खत लिया तब वह वापस गया।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन को एक बार एक स्टॉकर ने 8 महंगे गिफ्ट्स दिए थे। इतना ही नहीं उसने दुल्हन का जोड़ा, शादी के गहने और कॉस्मैटिक्स तक एक्ट्रेस को भेजा था। एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई थीं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वह उसे कैसे हैंडल करें।

असिन

फिल्म गजनी स्टार असिन को तो उनके एक चेन्नई बेस्ड फैन ने लव लेटर भेज दिया था। इतना ही नहीं उसने एक महंगी रिंग भी एक्ट्रेस को भेज दी थी। एक्ट्रेस ने फिर अपनी टीम के जरिए उसे वापस करवाया और फैन को समझाया।

Share This News :