Homeअपना शहर ,slider news,
इमरती देवी मुर्दाबाद के लगे नारे ,जाने क्यों

ग्वालियर के पिछोर नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में  पूर्व मंत्री इमरती देवी के समर्थक दूसरे गट से  भिड़ गए। चुनाव में इमरती समर्थक रामजानकी ने नवल भार्गव को 9 वोटों से हरा दिया है। जब वहां इमरती देवी पहुंची तो नवल के बड़े भाई एडवोकेट उमेश भार्गव बॉबी ने उनके मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए। इस पर सिंधिया समर्थक को भी गुस्सा आ गया और इमरती देवी के मुंह से निकल गया मारुंगी । इसके बाद पूर्व मंत्री ने पुलिसकर्मियों से कहा कि इसे हटाओ यहां से तो पुलिस बॉबी भार्गव को थाने ले गई। कुछ देर बार पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इसका एक VIDEO भी सामने आया है। उधर परिषद चुनाव हारने वाले  ने अपने फेसबुक वॉल पर खुलेआम इमरती देवी पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है।

Share This News :