Home > अपना शहर ,slider news,
सिंधिया द्वारा रेलवे हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का लोकार्पण करने से केंद्रीय मंत्री तोमर गुट नाराज
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा रेलवे हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का लोकार्पण करना भाजपा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुट को नागवार गुजरा है | केंद्रीय मंत्री तोमर गुट की नाराजगी सोशल मिडिया पर देखि और पढ़ी जा सकती है |खूब लिखा जा रहा है कि काम श्री तोमर ने कराया और लोकार्पण श्री सिंधिया कर गए | यह बिबाद अब जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है | भाजपा में यह परम्परा पहले नहीं थी , मगर अब एक गलत शुरुआत हो रही है| बतादें कि जिस दिन श्री सिंधिया ने लोकार्पण किया ,उस दिन श्री तोमर शहर में ही थे ,लेकिन उन्हें नहीं बुलाया गया |