Homeअपना शहर ,slider news,
संग्राम गुट की बड़ी जीत,बाल ने बाल को हराया - सिंधिया का नाम जोड़ने के बाद भी हारे

ग्वालियर | मराठा बोर्डिंग के आज हुए चुनाव में मराठा समाज के नेता और जीवाजी कल्ब के अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम गुट से सभी सीटों पर शानदार जीत दर्ज करते हुए केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम अपने गुट के साथ जोड़ने बाले बालखांडे खुद अध्यक्ष का चुनाव हर गए हैं और इनके पैनल के सभी पदाधिकारी भी चुनाव हार गए |संग्राम सिंह गुट के बालराजे शिंदे ने १४६ वोट लेकर बालखांडे को १० वोटों के अंतर् से हराया हे | बालखांडे को १३६ वोट मिले |उपाध्यक्ष पद पर दिलीप जगताप ने १४८ वोट लेकर लक्ष्मण रॉव २६ वोट से हराया,जबकि रॉव को १२२ वोट मिले |धर्मेंद्र गायकवाड़ ने १७५ वोट लेकर सचिव पद पर अरविन्द को हराया ,अरविन्द को १२२ वोट मिले |देर रात अन्य पदों के लिए मतगड़ना जारी थी |बतादें की संग्राम  सिंह कदम ने चुनाव में श्री सिंधिया के नाम का कहीं जिक्र नहीं किया था ,जबकि श्री कदम भी महाराज के बेहद करीबी हैं | वहीँ बालखांडे ने सोशल मिडिया पर श्री सिंधिया का अपने साथ फोटो लगाकर वोट मांगे थे |

Share This News :