Homeअपना शहर ,slider news,
छात्राओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण

ग्वालियर। कलेक्टर कार्यालय परिसर में आज सेंट पॉल स्कूल की छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान स्कूल की ओर से 20 ट्री गार्ड भी लगाए गए। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर शिवराज वर्मा सेंट पॉल स्कूल के फादर और स्कूल की छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुधार का संदेश दिया। 
प्रभारी कलेक्टर शिवराज वर्मा ने स्कूल के फादर और विद्यार्थियों को बधाई दी तथा पर्यावरण के लिये सभी स्कूलों को वृक्षारोपण में अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि शहर की अन्य संस्थाओं को भी वृक्षारोपण करने के साथ ही पेड़ों को बचाने की दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। 

Share This News :