Homeमनोरंजन ,
मेरी अंगूठी से जाने कितने लोग खरीदे जा सकते हैं

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सिलेब्स के बयान अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करते हैं। रीसेंटली काजोल की एक वीडियो क्लिप वायरल है। इसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा था जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा। एक कम्यूनिटी नेटवर्क पर काजोल का यह वीडियो शेयर किया गया है। इसमें वह बोल रही हैं कि कुछ भी पहन लें, वह अमीर दिखती हैं। वह किसी भई ऐंगल से गरीब नहीं दिखतीं। इस वीडियो पर उनको काफी नेगेटिव कमेंट्स मिले हैं। 

ऐक्ट्रेस काजोल करण जौहर की काफी अच्छी दोस्त हैं। वह उनके चैट शो पर कई बार आ चुकी हैं। कॉफी विद करण का सीजन 7 चल रहा है। इस बीच काजोल का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में करण जौहर बोलते हैं कि उन्होंने कभी काजोल को गांव की लड़की के रोल में नहीं देखा। इस पर काजोल जवाब देती हैं, मैंने इस चीज पर बहुत जल्दी डिसाइड कर लिया था कि मैं रिच दिखती हूं। मैं गरीब दिखती ही नहीं। मैं कुछ भी करूं, कुछ भी पहनूं... मैंने घघरा चोली भी पहना था, मैंने खुद को देखा और कहा कि मैं गरीब नहीं लगती। मैंने अपनी ओम वाली अंगूठी की तरफ देखा, जिससे पता नहीं कितने लोग खरीदे जा सकते हैं। 

 

Share This News :