Homeदेश विदेश,प्रमुख खबरे,slider news,
देश तभी आगे बढ़ेगा, जब महिलाएं सुरक्षित होंगी : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और उत्तराखंड में एक लड़की की कथित हत्या की घटना पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि इन मामलों ने सबका दिल दहला दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश तभी आगे बढ़ेगा, जब महिलाएं सुरक्षित होंगी। 

इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मुरादाबाद और उत्तराखंड में युवतियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं, उन्होंने सबका दिल दहला दिया है। भारत जोड़ो यात्रा में मैं कई प्रतिभाशाली बच्चियों और युवतियों से मिल रहा हूं, उन्हें सुन रहा हूं। एक बात साफ है, हमारा भारत तब ही आगे बढ़ेगा, जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।’’

Share This News :