Homeअपना शहर ,slider news,
गृह मंत्री डॉ. नरोत्त्म मिश्र ने सिटी स्केन मशीन का किया शुभारंभ

दतिया, 15 अक्टूबर 2022/ मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जिला चिकित्सालय दतिया में 1 करोड़ 20 लाख की लागत की सिटी स्केन मशीन का आज शुभारंभ किया। मरीजों को अब गंभीर बीमारियों की जांच हेतु दतिया से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि सभी जांच दतिया चिकित्सालय में स्थापित की गई सिटी स्केन मशीन से ही की जावेगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र शनिवार ने जिला चिकित्सालय के नवीन ओपीडी भवन में 1 करोड़ 20 लाख की लागत से स्थापित सिटी स्केन मशीन का शुभारंभ किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिटी स्केन मशीन के स्थापित हो जाने से दतिया में ही गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को ग्वालियर, झांसी आदि स्थानों पर जांच हेतु नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि गरीब परिवार एवं आयुष्मान कार्ड धारकों की निःशुल्क जांच होगी। जबकि विभिन्न वर्गो के मरीजों को जांच की सुविधा न्यूनतम शुल्क पर प्राप्त होगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया में स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य रोगों की जांच हेतु आधुनिक एवं उन्नत मशीनों को भी लाई जायेगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि कोरोना काल में मरीजों को रेमडेसीवर इंजेक्शन, मेडीकल ऑक्सीजन सहित आवश्यक दवाओं की कमी नहीं आने दी गई। वाहर के मरीज भी यहां उपचार कराकर स्वास्थ्य होकर अपने घर वापिस गए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश के विभिन्न स्थानों से जिले से गुजरने वाले यात्रियों को निःशुल्क भोजन, ठहरने की सुविधा देने के साथ पैदल चलने वाले यात्रियों को जूते-चप्पल पहनाकर उन्हें गतंव्य की ओर रवाना किया। कार्यक्रम के शुरू में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अतिधकारी डॉ. आरबी कुरेले ने स्वागत भाषण देते हुए सिटी स्केन मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सिटी स्केन मशीन से होगी इन बीमारियों की जांच सीटी स्केन मशीन से ट्रामा सेंटर के मरीजों, दिमाग के रोग जैसे ब्रेन स्ट्रोक, (लकवा) ब्रेन ट्यूमर, सिरदर्द, दिमागी बुखार, छाती एवं फेफड़ों, क्षय रोग, की जांच की जावेगी। नाक, कान, गला के रोगों तथा हड्डी से संबंधित रोग, आंखों एवं दिल की बीमारियां की जांच में भी इसका उपयोग किया जायेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बु़द्यौलिया, कलेक्टर श्री संजय कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष लशकरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश सक्सैना, डॉ. रामजी खरे, श्री बलदेव राज बल्लू, श्री अतुल भूरे चौधरी, श्री नाहर सिंह यादव, श्री पुनीत टिलवानी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव, मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. दिनेश उदैनिया अन्य चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

 

Share This News :