Homeअपना शहर ,slider news,
ये पब्लिक हे सब जानती हे : ऊर्जा मंत्री नंगे पैर निकले, किसी से गले मिले तो किसी के पांव छूकर दी शुभकामनाएं

सोमवार को दीपावली के मौके पर सिंधिया समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अनोखे अंदाज में नजर आए। इस बार वह दीपावली के सहारे लोगों के दिलों तक पहुंचने का प्रयास करते नजर आए हैं। उन्हें भी पता है कि अगले साल चुनाव है और समय अब ज्यादा नहीं रह गया है। हम उम्र के गले लगकर और बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान वह नंगे पैर ही अपनी विधानसभा में घूमे हैं। तीन दिन पहले ही उन्होंने तीन प्रमुख सड़कों की जर्जर हालत को देखते हुए जूते-चप्पल त्याग दिए थे। हालांकि कांग्रेस ने इसे नौटंकी और पांच साल की नाकामी छुपाने के का तरीका बताया था।मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए चर्चित रहते हैं। हाल ही में वह ग्वालियर विधानसभा की तीन प्रमुख सड़कों के लिए जूते-चप्पल त्यागने पर चर्चा में चल रहे हैं। शिवराज मंत्रिमंडल के इस मंत्री ने लक्ष्णण तलैया, गेंडेवाली सड़क व जेएएच रोड का काम धीमा चलने पर प्रशासन से नाराज होते हुए और जनता का दर्द समझते हुए जब तक सड़क न बन जाएगी जूते त्यागने की घोषण कर दी थी। करीब 3 तीन से वह नंगे पैर घूम रहे हैं। इस दौरान वह भोपाल हो आए हैं। पर सोमवार को दीपावली का मौका था और ऐसे में प्रद्युम्न सिंह तोमर कैसे अपनी जनता को भूल सकते हैं। उन्होंने नंगे पैर ही अपने क्षेत्र मंे भ्रमण किया। इस दौरान वह अपने क्षेत्र लोगों से गर्मजोशी से मिले। जो उम्र में छोटे थे उनको आशीर्वाद दिया। हमउम्र के गले लगे और बड़े-बुजुर्गो के पैर छूरकर आशीर्वाद लिया।
दीपावली के सहारे क्षेत्र के लोगों के करीब आने का प्रयास
- सिंधिया समर्थक ऊर्जा मंत्री तोमर जानते हैं कि साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वापस जीतना है तो आम जनता के करीब जाना ही होगा। यही कारण है कि वह नंगे पैर ही भ्रमण पर निकल गए। वह लोगों से इस तरह मिल रहे थे जैसे जनसंपर्क कर रहे हों।
तीन दिन पहले त्यागे थे जूते कांग्रेस ने बताई थी नौटंकी
- ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तीन दिन पहले शहर की सड़कों का निरीक्षण करने निकले थे। जब वह गेंडेवाली सड़क पर निरीक्षण कर रहे थे तो लोगों ने वहां आकर उन्हें घेर लिया। सभी ने खुदी व जर्जर सड़कों से मिलने वाले दर्द से अवगत कराया था। यह पता चलते ही ऊर्जा मंत्री ने जोश-जोश में जूते-चप्पल छोड़कर नंगे पैर निरीक्षण करना शुरू कर दिया। जब मीडिया ने पूछा कि कब तक वह जूते नहीं पहनेंगे तो जोश-जोश में वह कह गए कि जब तक सड़क नहीं बन जाएंगी। इसके बाद उनका यह मूव उनके लिए मुसीबत बन गया है, जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने इसे नौटंकी बताया है। कांग्रेस का कहना है कि अपनी सरकार में सड़क नहीं बनवा पा रहे हैं तो जूते के साथ पद त्यागना चाहिए।

Share This News :