Homeअपना शहर ,slider news,
माँ पीतांबरा ने बुलाया हे ,सच्चा जनसेवक आया है

वर्ष २००८ में दतिया में एक ही नारा गूंजा ,माँ पीतांबरा ने बुलाया हे ,सच्चा जनसेवक आया है| साल दर साल दतिया का चेहरा बदलता गया और लोग कहने लगे जिसका काम उत्तम है ,उसका नाम नरोत्तम है | आज दतिया विकास की दृष्टि से देश के नक़्शे में है और यह संभव हुआ विकास पुरुष डॉ.नरोत्तम मिश्रा की दृढ़ इक्षाशक्ति और कठोर परिश्रम के कारण | विकास की अधोसंरचना में नित नए आयाम जुड़ते गए | शिक्षा ,स्वास्थ्य ,पेयजल ,ग्रामीण विकास के साथ साथ धर्म और संस्कृति के ऐसे आयोजन हुए जिससे दतिया को प्रदेश ही नहीं देश में नई पहचान मिली |
मध्य्प्रदेश का सबसे पिछड़ा जिला रहा कभी दतिया आज विकास की दौड़ में अब्बल पायदान पर आ खड़ा हुआ है | हवाई पट्टी और मेडिकल कॉलेज कई बड़े शहरों में नहीं है बो आज दतिया में है | दतिया में चौमुखी विकास की हर दिन नई इबारत लिखी जाती है | लोगो के दिलों पर राज करने बाले नरोत्तम के दिल में दतिया बस्ती है | सर्वहारा वर्ग की भलाई के काम करना जिनका मूलमंत्र है 

Share This News :