Home > अपना शहर ,slider news,
लोकसभा चुनाव की बिसात बिछा रहे महाराज ,पर राह नहीं होगी आसान
भोपाल | ग्वालियर से लोकसभा चुनाव लड़ने की बिसात बिछा रहे केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए राह आसान नहीं होगी | भले ही गृह मंत्री अमित शाह को रानी महल के दरबार हॉल में शाही भोज क्यों न कराया हो ,परन्तु भाजपा के मूल कार्यकर्त्ता आज भी महाराज को स्वीकार्य नहीं कर रहे हैं | यह आयतित भाजपा और मूल कार्यकर्ताओं में ज़मीन,आसमान की तरह दुरी कायम है| महाराज यह भी संज्ञान में ले रहे या नहीं कि उनके अपने कुछ मंत्री शिवभक्त हो चुके हैं,यह सो फीसदी कड़वा सच है | हांलाकि लोकसभा चुनाव से पहले बिधानसभा चुनाव होना है ,इसमें भी महाराज कि परीक्षा होनी है कि वे अपने कितने समर्थकों को टिकिट दिलापाते हैं ,क्योंकि अधिकांश महाराज समर्थक मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं है| ऐसे में भाजपा आंख बंद कर टिकिट देने बाली नहीं है |