Homeराज्यो से ,
भाजपा ने जारी की 40 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट

छत्‍तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा मैदान में उतर गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्‍टार प्रचारकों  की सूची जारी कर दी है। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अजय जामवाल के साथ पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह का नाम भी स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में शामिल है। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी ओम माधुर, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन समेत कई नेताओं को जगह दी गई है।

इससे पहले भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी और भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। सावित्री के नामांकन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित एक दर्जन विधायक पहुंचे। कांकेर में नामांकन के दौरान कार्यकर्ता हाथ में कांग्रेस का झंडा लेकर ढोल-नगाड़े बजाते हुए पहुंचे। सावित्री की गाड़ी में मुख्यमंत्री बघेल सहित अन्य नेता थे। वहीं ब्रम्हानंद भी खुली गाड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे।

 

 

 

Share This News :