जूता ,चप्पल छोड़ने बाले मंत्री बोले में बिजली के खम्बे पर चढ़ जाऊंगा ,क्यों
जूता ,चप्पल छोड़ने बाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सड़कों के बिगड़े हाल, उनकी खुदाई और स्ट्रीट लाइट की बढ़ती समस्या को लेकर गुस्से में दिखे। बालभवन में नगर निगम के अफसरों की बैठक में उन्होंने कहा कि गेंड़ेवाली सड़क, जलालपुर चौराहे के पास अमृत योजना में डाली गई पानी की लाइनें बार-बार फूट रही है। ऐसी कंपनी और सरकार की तरफ से नियुक्त क्वालिटी कंट्रोल कंपनी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें।
मंत्री ने कहा कि ऑफिस से एक स्ट्रीट लाइट को सुधारने के लिए बोला गया था। लंबे समय तक लाइट नहीं सुधरी। शहर में कई जगह स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी हैं। स्मार्ट सिटी द्वारा काम धीमी गति से कराया जा रहा है। यदि सुधार नहीं हुआ, तो मैं खुद स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ जाऊंगा।
मंत्री के तेवर देख संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कंपनी को ब्लेक लिस्ट कर एफआईआर कराने की बात कही। पीएचई के कार्यपालन यंत्री जागेश श्रीवास्तव से कहा कि सड़कें बन रही हैं तो मंत्री बोले- आपकी पानी और सीवर की लाइनें फूट जाती है। बैठक में संभागायुक्त ने कहा कि पीएचई के इंजीनियरों की जांच कराएं। कंपनी वालों केा जेल भेजें।