Homeअपना शहर ,slider news,
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में टिकिट आधा दर्जन नेता दावेदार

भारतीय जनता पार्टी चुनाव मोड़ पर आ चुकी है.मुख्यमंत्री शिवर सिंह चौहान ने मंत्रियों और अफसरों के सामने अपना रोड मेप रख दिया है.साथ ही भाजपा में हारी हुई सीटों पर फोकस किया जा रहा है .बात करते हैं ग्वालियर दक्षिण बिधानसभा सीट की जो पिछला चुनाव मात्र सवासो वोट के अंतर् से हार गई थी .इस सीट पर नारायण सिंह कुशवाह चुनाव हारे थे  .भाजपा की बागी उमीदवार पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता चुनाव लड़ी और ३० हजार से ऊपर वोट ले गईं और भाजपा हर गई .दक्षिण बिधानसभा में इस बार भी आधा दर्जन नेता टिकिट की दावेदारी जाता रहे हैं ,इनमें पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ,पूर्व मंत्री नारायणसिंह कुशवाह ,पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ,सांसद विवेक शेजबलकर के बेटे प्रांशु शेजबलकर, सभापति मनोज तोमर ,जिला अध्यक्ष अभय चौधरी के नाम चर्चाओं में हैं .अगर नया चेहरा भाजपा लाती है तो भाजपा को फायदा हो सकता है और पुराने चेहरों को लेकर विबाद बना रहेगा .ऐसे में भाजपा को नुकशान उठाना पड़सकता है .

Share This News :