Homeअपना शहर ,slider news,
नेता प्रतिपक्ष का दावा-मेरे पास BJP-RSS नेताओं की CD:BJP प्रदेश अध्यक्ष का चैलेंज- औकात है तो सामने लाइए

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास भाजपा और आरएसएस के कई नेताओं की अश्लील सीडी हैं। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी चैलेंज देते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई सीडी है, तो सामने लाइए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ही सीडीस पर जिंदा है।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने मंगलवार को भोपाल में अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना हमारी संस्कृति नहीं है। वरना हमारे पास भी बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं की सीडी है। सीडी मैंने देखी है, रिकॉर्ड में भी रखी है। हम गड़े मुर्दे नहीं उखाड़ेंगे।

Share This News :