Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
बुजुर्गों के आशीर्वाद से टलती हैं अलाय-बलाय : जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र

जनसंपर्क मंत्री ने पेंशनर दिवस पर बुजुर्गो का सम्मान किया
दतिया। जिले में स्थानीय तेलंग मंदिर पर पेंशनर दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनर को जनसंपर्क मंत्री शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इस दौरान जिला पेंशन संघ के अध्यक्ष आरएम तिवारी व अन्य पेंशनर मौजूद रहे। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित वरिष्ठ जन को संबोधित करते हुए कहा कि आज बुजुर्गो के समक्ष उपस्थित होकर मेरा मन पुलकित व आलहादित है। यदि हम बुजुर्गो का सम्मान करें और उनका आर्शीर्वाद लेते रहे तो हमारी आलाय बलाय टलती रहती है। उन्होंने जिला पेंशनर की मांग पर कार्यालय भवन बनवाने की घोषणा की तथा पेंशनर के 32 माह के लंबित एरियर्स को दिलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सामाजिक पारिवारिक विघटन के ऊपर एक कविता सुनाते हुए कहा कि आपस में प्रेम भाव का वातावरण के बीच में पैसे की दीवार नही आना चाहिए। इस दौरान केवीएल पांडे से स्वरचित प्रशस्ति पत्र पढकर सुनाया और मुख्य अतिथि को भेंट किया। 
इन वरिष्ठजन का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान जिन वरिष्ठजन को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया उनमें गणेश दत्त त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद निरंजन, देवी प्रसाद निरंजन सावित्री श्रीवास्तव, कमला कुलश्रेष्ठ, रामदेवी गोस्वामी, राधिकाशरण सिलारपुरिया, हरीराम गुप्ता, रामसेवक यादव, मानसिंह चौहान, सियाशरण श्रीवास्तव, श्रीमती सेठ, श्रीधर अग्निहोत्री, अजीज अहमद आदि के नाम शामिल हैं।

Share This News :