Homeअपना शहर ,slider news,
सिंधिया के गढ़ में कमलनाथ की दहाड़:बोले-कुछ लोग धर्म के नाम पर बांट रहे हैं कल जाति के आधार पर बांटेंगे

ग्वालियर आए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दशहरा मैदान थाटीपुर में संत रविदास के व्यक्तित्व को याद करते हुए एक सशक्त प्रदेश और देश चुनने का संकल्प लोगों को दिलाया। पूर्व सीएम बोले हैं कि कुछ लोग आज धर्म के आधार पर बांट रहे हैं कल जाति के आधार पर बांटेंगे। पर हमें तय करना है कि आने वाली पीढ़ियों को हम कैसा देश सौंपना चाहते हैं। संस्कृति हमारी पहचान है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने लोगों से कहा कि 7 महीने बाद चुनाव हैं। मैं यह नहीं कहता कि किसी पार्टी को चुनो, लेकिन उसे चुनो जो हमारी संस्कृति और संस्कार को आगे ले जाए।

बिना किसी का नाम लिए भाजपा पर किया प्रहार; कमल नाथ ने बिना किसी भाजपा नेता का नाम लिए बिना ही सरकार को आड़े हाथ लिया। उनका कहना था कि 35 साल में पंजाब में अभी तक खालिस्तान का नाम सुनाई नहीं दिया था, लेकिन अब खालिस्तान का नाम सुनाई देने लगा है। लोग संस्कृति, धर्म व जाति के आधार पर बांटने का प्रयास करेंगे, लेकिन हमें सोचना है कि हमारी आने वाली पीढी को हम कैसा प्रदेश व देश सौंपना चाहते हैं।कार्यक्रम के सूत्रधार विधायक डॉ.सतीश सिकरवार ने संत जनों का शॉल श्रीफल भेंट कर सामान किया .कार्यक्रम का संचालन अमर सिंह माहोर ने और जय ,जय कमलनाथ के नारों के साथ महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने आभार जताया .कार्यक्रम  में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,नेता प्रतिपक्ष डॉ .गोविन्द सिंह ,पूर्व मंत्री अरुण यादव ,उपाध्यक्ष अशोक सिंह , जिला अध्य्क्ष देवेंद्र शर्मा अदि मंचासीन रहे .

Share This News :