Homeदेश विदेश ,slider news,
डिफेंस 2016: विध्वंसक पनडुब्बी ने बढ़ाई नेवी की ताकत, रडार को देगी मात

साल 2016 में भारतीय सेना विश्व की उन गिनी चुनी सेनाओं में शामिल हो गई, जिनके पास लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल क्षमता है। इस साल फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों के लिए 7.87 अरब यूरो के सौदे पर हस्ताक्षर किए गए और देश की पहली स्वदेशी परमाणु शक्ति प्राप्त पनडुब्बी आईएनएस अरिहन्त को सेवा में शामिल किया गया। स्वदेश निर्मित भारी-भरकम पनडुब्बी रोधक टॉरपीडो वरुणास्त्र को नौसेना में शामिल करने के बाद भारत इस तरह की प्रणाली डिजाइन करने और बनाने की क्षमता रखने वाले आठ देशों में शामिल हो गया।

अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के सिलसिले में पूर्व वायु सेना प्रमुख एस.पी त्यागी गिरफ्तार किए गए। साल के आखिर में उप-थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को नया थल सेना प्रमुख और उप वायुसेना प्रमुख मार्शल बी.एस. धनोआ को भारतीय वायुसेना का नया प्रमुख बनाया गया। महाराष्ट्र में 31 मई को वर्धा जिले के पुलगांव स्थित देश के सबसे बड़े आयुध डिपो में भीषण आग लगने से दो सैन्य अधिकारियों सहित 18 रक्षा कर्मियों की मौत हो गई।

भारतीय नौसेना के लिए मुंबई के मझगांव डॉक में फ्रांसीसी पोत निर्माता डीसीएनएस के सहयोग से, 3.5 अरब डॉलर की लागत से निर्मित होने वाली छह अत्यंत उन्नत पनडुब्बियों की क्षमताओं से जुड़ी 22,000 से अधिक पृष्ठों की अत्यंत गोपनीय सूचना इस साल लीक हो गई जिसके बाद सुरक्षा प्रतिष्ठानों के कान खड़े हो गए। ऑस्ट्रेलियाई समाचारपत्र ‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने अपनी वेबसाइट पर ब्यौरे डाल कर स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की लड़ाकू क्षमता को सार्वजनिक कर दिया। बहरहाल, नौसेना सूत्रों ने कहा कि लीक हुआ दस्तावेज पुराना और प्रारंभिक डिजाइन से संबंधित था जिसमें कई बदलाव हो चुके हैं। भारत ने शिशुमार श्रेणी की दो पनडुब्बियों पर जहाज रोधी अमेरिकी हारपून मिसाइलों को लगाने के लिए 30 जून को जर्मनी की थाइसेनक्रप मरीन सिस्टम्स के साथ 262 करोड़ रुपये का करार किया। यह शस्त्र प्रणालियां नौसेना की मुंबई स्थित गोदी पर आईएनएस शंकुश और आईएनएस शाल्की पर लगाई जाएंगी।

सुरक्षा को चाकचौबंद करते हुए भारत ने जून में स्वदेश निर्मित भारी- भरकम विध्वंसक पनडुब्बी  à¤Ÿà¥‰à¤°à¤ªà¥€à¤¡à¥‹ वरुणास्त्र को सफलतापूर्वक नौसेना में शामिल किया। भारत इस तरह की प्रणाली डिजाइन करने और बनाने की क्षमता रखने वाले आठ देशों में शामिल हो गया। इसे नौसेना के लिए बड़ा बदलाव लाने वाला कदम कहा गया। वरुणास्त्र में रडार पर नहीं दिखने वाली और आवाज नहीं करने वाली पनडुब्बियों को भी निशाना बनाने की क्षमता है। इस साल अक्टूबर में भारतीय नौसेना ने देश की पहली स्वदेशी परमाणु शक्ति प्राप्त पनडुब्बी आईएनएस अरिहन्त को सेवा में शामिल किया। आईएनएस अरिहन्त परमाणु युद्ध सामग्री के साथ बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है।

नवंबर में रक्षा मंत्री पर्रिकर ने निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत आईएनएस चेन्नई का जलावतरण किया। यह कोलकाता श्रेणी का ऐसा तीसरा निर्देशित मिसाइल विध्वंसक है, जिसका डिजाइन स्वदेशी है। सुरक्षा को धार देने के लिए परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम स्वदेशी पृथ्वी दो मिसाइलों और अन्य मिसाइलों के भी प्रायोगिक परीक्षण किए गए।

करगिल हमले के बाद सुरक्षा की खामी दूर करने के लिए भारत ने अमेरिका से उसके जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) के लिए मदद मांगी लेकिन अमेरिका को अपना जीपीएस साझा करना गंवारा नहीं था। ‘मेक इन इंडिया’ की मुहिम के तहत काम कर रहे भारत को इस साल अपना देसी जीपीएस मिल गया जब इसरो ने भारतीय क्षेत्रीय दिशासूचक प्रणाली (आईआएनएसएस..1जी) के तहत सात उपग्रहों की प्रक्षेपण श्रृंखला के अंतिम उपग्रह को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया। अमेरिका, रूस, चीन और यूरोप के बाद अब भारत विश्व का ऐसा पांचवा देश बन गया है, जिसके पास अपनी जीपीएस प्रणाली है।

अपनी किलेबंदी को मजबूत करते हुए 30 जून को ही भारत ने इस्राइल के साथ संयुक्त रूप से विकसित की गई सतह से हवा में मार करने वाली, मध्यम दूरी की एक नई मिसाइल (एमआर-एसएएम) का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया। मिसाइल द्वारा बंगाल की खाड़ी के उपर गतिशील हवाई लक्ष्य को अवरुद्ध किए जाने में मानवरहित वायुयान (यूएवी) ‘बेंशी’ की एक अहम भूमिका रही। देश में विकसित भारत के पहले लड़ाकू विमान तेजस को 33 साल बाद एक जुलाई को भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया। देश के सैन्य विमानन क्षेत्र में बड़ा आयाम तय करते हुए हल्के लड़ाकू विमान तेजस की पहली खेप में दो विमान वायुसेना में शामिल किए गए।

सुरक्षा को धार देने के लिए भारतीय वायु सेना के प्रथम टाइगर्स स्क्वाड्रन ने इसी साल खरीदी गई हवा से हवा में मार करने वाली दृष्टि के दायरे से परे लंबी दूरी की मीका मिसाइल का 24 सितंबर को सफलतापूर्वक परीक्षण प्रक्षेपण किया। इस मिशन की सफलता के साथ भारतीय सेना विश्व की उन गिनी चुनी सेनाओं में शामिल हो गई, जिनके पास दृष्टि के दायरे से परे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल क्षमता है।

इसी साल 23 सितंबर को भारत और फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमानों के लिए 7.87 अरब यूरो के सौदे पर हस्ताक्षर किए। इन विमानों में मेटेअॅर और स्कैल्प जैसी स्टेट ऑफ द आर्ट मिसाइलें लगी हैं जिनसे भारतीय वायु सेना को अपने शस्त्र बेड़े में नई क्षमता हासिल हो जाएगी। इन विमानों की खासियत इसकी बियॉन्ड विजुअल रेंज (बीवीआर) मेटेअॅर मिसाइल है। कुल 150 किमी की मारक क्षमता वाला यह रणनीतिक प्रक्षेपास्त्र हवा से हवा में निशाना साध सकता है। इस सौदे पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और भारत की यात्रा पर आए उनके फ्रांसीसी समकक्ष ज्यां यीव ल द्रियों ने हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फ्रांस दौरे के समय 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की भारत की योजना का ऐलान किया था।

भारत का ‘देसी- जीपीएस’ स्थिति संबंधी आंकड़ों के लिए दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता को तो कम करेगा ही, साथ ही साथ यह देश के आसपास 1500 किलोमीटर के दायरे में आने वाले अन्य देशों को भी इसकी सेवा का लाभ दे सकता है। हरियाणा के भिवानी जिले के 70 साल के पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल ने दो नवंबर को नई दिल्ली स्थित जवाहर भवन के पीछे, लॉन में वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के मुद्दे पर जहर खा कर खुदकुशी कर ली। जवाहर भवन में विदेश मंत्रालय स्थित है। इस घटना के बाद विपक्षी नेताओं ने सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। इस साल पूर्व वायु सेना प्रमुख एस पी त्यागी को अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया। यूपीए-2 सरकार में ब्रिटिश कंपनी से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने से संबंधित मामले में त्यागी के रिश्तेदार संजीव त्यागी और वकील गौतम खेतान को भी गिरफ्तार किया गया है।

साल के आखिरी महीने में उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया और उप वायुसà¥

Share This News :