Homeअपना शहर ,slider news,
उपलब्धियां गिनाने गए ऊर्जा मंत्री तोमर और गोयल को जनता ने सुनाई खरी-खोटी, बोले- सफाई तक नहीं होती विकास कैसे होगा

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अनोखे अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार ऊर्जा मंत्री का दांव उल्टा पड़ गया और जनता ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। दरअसल ऊर्जा मंत्री बीजेपी की विकास यात्रा के तहत ग्वालियर शहर का विकास देखने निकले थे, इसी दौरान वह एक गली से गुजरे जहां सफाई व्यवस्था को लेकर जनता भड़क गई। जनता ने नाराजगी जताते हुए कह दिया कि यहां सफाई तक नहीं होती है विकास कैसे होगा...? विकास गिनाने गए ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर को जनता ने खरी-खोटी सुनाई और कहा क्या विकास गिनाने के लिए आ गए हैं, लेकिन यहां पर कई दिनों से सफाई नहीं हो रही है। कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है। उसके बाद ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने जनता को आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए।

 ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर अपनी ग्वालियर विधानसभा में विकास यात्रा निकाल रहे हैं और विकास यात्रा के जरिए वह हर गली और मोहल्ले में जाकर अपने किए गए विकास को गिना रहे हैं, लेकिन ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर की विकास यात्रा उन पर ही भारी दिखने लगी हैं। यही कारण है कि लोग अब विकास यात्रा के दौरान उन्हें समस्याएं बताने लगे हैं।बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को भी जनता के विरोध का सामना करना पद रहा है.ग्वालियर पूर्व में खुद को भाजपा का उम्मीदबार विकास यात्रा के बहाने बताने की कोशिश कर रहे हैं .लेकिन भाजपा नेता इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं .विकास यात्रा में लोगो की खरी खोटी गोयल को भी सुनना पड़ रही है.

Share This News :