Homeअपना शहर ,slider news,
होली से पहले महंगाई का झटका, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी

होली से पहले देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को एक और महंगाई का झटका लगा है। लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है।घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर अब 1,103 रुपये हो गई है।न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपये हो गई है।

Share This News :