Home > देश विदेश,प्रमुख खबरे,slider news,
फिर बजा PM मोदी का डंका, कोई नहीं दूर-दूर तक, भारत के टॉप पॉवरफुल नेताओं की सूची जारी
नई दिल्ली। भारत के सबसे प्रभावशाली नेताओं की फेहरिस्त सार्वजनिक की गई है, जिसमें नो डाउट एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाजी मारने में सफल हुए हैं, जो कि बतौर भारतीय हम सभी के लिए फक्र की बात है कि भारतीय प्रधानमंत्री की देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में तूती बोलती है, लेकिन आपको बता दें कि पीएम मोदी के अलावा कुछ और लोगों के नाम भी इस सूची में शुमार हैं। आइए, आगे आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में विस्तार से बताते हैं। आपको बता दें कि इस प्रभावशाली सूची में प्रधानमंत्री के अलावा उनकी टीम के कुछ खास लोगों के नाम भी शुमार हैं, जिसमें राजनीतिक के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित, ऱाष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर का नाम शामिल है।