Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 1952 हितग्राही को बाँटे प्रमाण-पत्र

भोपाल :  à¤œà¤¨à¤¸à¤®à¥à¤ªà¤°à¥à¤• मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि हर गरीब का पक्का मकान हो, इसके लिये प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गयी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गाँव-गरीब के उत्थान के लिये समर्पित है। डॉ. मिश्रा दतिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति-पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने जिले के 1952 हितग्राही को स्वीकृति-पत्र वितरित किये।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार पक्का घर बनाने के लिये डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जा रही है। इसमें प्रथम किस्त 40 हजार रुपये की हितग्राही के खाते में आयेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में बीपीएल की बाध्यता नहीं है।

कार्यक्रम के शुरू में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी। विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया, श्री प्रदीप अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुंदेला ने भी समारोह को संबोधित किया।

कलेक्टर ने बताया कि शहरी आवास योजना में द्वितीय किस्त देने वाला दतिया प्रदेश का पहला जिला है। इस दौरान हितग्राहियों को द्वितीय किस्त के प्रमाण-पत्र भी दिये गये। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी रावत, उपाध्यक्ष श्री विनय यादव सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान एलईडी टेलीविजन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी हितग्राहियों को संबोधित किया।

Share This News :