Homeखास खबरे,
एक-दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव होगा, शिवराज भी छोड़ सकते हैं जनसंपर्क

भोपाल। मध्यप्रदेश के इक्का-दुक्का मंत्रियों के विभागों में भी जल्दी ही फेरबदल हो सकता है। चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मंत्रियों के कामकाज में कसावट लाने के लिये विभागीय फेरबदल कर सकते हैं। इस बाबत दिल्ली आलाकमान ने भी संभवतः कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को कहा हैं। 

अब यह फेरबदल संभवतः मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद हो सकता है। वह दो दिन को फिलहाल दिल्ली प्रवास पर हैं।

मुख्यमंत्री भी छोडेंगे जनसंपर्क

इधर चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी स्वयं को प्रचार प्रसार के लिये फ्री रखने को अपने पास रखा जनसंपर्क विभाग भी अपने नजदीकी किसी विश्वसनीय मंत्री को दे सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जनसंपर्क विभाग अपने पास रखने और मुख्यमंत्री जी की अतिव्यस्तताओं के चलते विभाग के अफसर जनसंपर्क विभाग को बेहतर ढंग पर नहीं ला पा रहे हैं। जिससे सोशल मीडिया, समाचार पत्र, इलैक्ट्रोनिक न्यूज, टीव्ही चैनलों पर मुख्यमंत्री व सरकार से ज्यादा कांग्रेस के नेताओं व कांग्रेस का प्रचार प्रसार हो रहा है। इसी कारण मुख्यमंत्री भी संभवतः चिंतित दिखाई दे रहे हैं कि जो सोशल मीडिया कल तक भाजपा व सरकार के साथ थी अब क्यों एकाएक उलट चल रही हैं।

सोशल मीडिया का चुनावी वर्ष में महत्व 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी समझते है कि वर्तमान युग सोशल मीडिया का है और सोशल मीडिया भाजपा के खिलाफ जायेगा तो 5 से 10 प्रतिशत मतों की मानसिकता बदल सकती हैं। इसीलिये अब वह सोशल मीडिया के भरपूर उपयोग की सलाह भी देने लगे हैं।   

Share This News :