Home > देश विदेश ,slider news,
गृह मंत्री ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, मोदी से मिलने पहुंचे पर्रिकर

नई दिल्ली। उरी हमले के बाद सरकार लगातार एक्शन में है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने उरी हमले पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद रहेंगे। सुबह 10 बजे से दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में एक समीक्षा बैठक होगी।
बैठक से पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे और उन्हें हालात की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद सरकार आगे की रणनीति बनाएगी।
वहीं आज ही गृहसचिव राजीव महर्षि कश्मीर दौरे पर जा रहे हैं। वह यहां सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस दौरान उनके साथ राज्य सरकार के शीर्ष पुलिस अधिकारी भी रहेंगे। जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देशों के बाद महर्षि श्रीनगर जा रहे हैं।

Share This News :