Homeदेश विदेश ,वायरल न्यूज़,
अजहर के बचाव में फिर उतरा चीन, UN में आतंकी लिस्ट में डालने के प्रस्ताव को किया ब्लॉक

चीन ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख और पठानकोट हमले के षड्यंत्रकर्ता मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी के तौर पर सूचीबद्ध कराने के भारत के प्रस्ताव को मुद्दे पर आमसहमति की कमी का हवाला देते हुए अंतत: अवरूद्ध कर दिया. वहीं भारत ने उस पर आतंकवाद से निपटने में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. विदेश मंत्रालय ने इस कदम पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उसे उम्मीद थी कि चीन आतंकवाद के माध्यम से हम सभी के समक्ष उत्पन्न खतरों को ठीक से समझेगा और आतंकवाद की साझा चुनौती से निबटने में भारत के साथ होगा.

 

Share This News :