Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
भारतीय पुलिस सेवा के 16 अधिकारी को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत

राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2004 के 16 अधिकारी को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इनमें श्री गौरव राजपूत सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर, श्री संजय कुमार पुलिस अधीक्षक रीवा, श्री इरशाद वली पुलिस अधीक्षक दतिया, श्री बी.पी.चन्द्रवंशी सेनानी 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन, श्री पी.एस उईके सेनानी 8वीं वाहिनी विसबल छिन्दवाड़ा, श्री डी.एस. चौधरी पुलिस अधीक्षक विदिशा, श्री आई.पी. अरजरिया पुलिस अधीक्षक भोपाल, श्री राकेश कुमार जैन पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री अनिल महेश्वरी सेनानी 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल, श्री दीपक वर्मा सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल, श्री अशोक कुमार गोयल सेनानी 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी, श्री एम.एस. सिकरवार पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री प्रेमबाबू शर्मा समनि मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री ए.के. पाण्डेय पुलिस अधीक्षक सिवनी, श्री आर.ए.चौबे समनि (योजना) भोपाल एवं श्री एम.एस.वर्मा पुलिस अधीक्षक उज्जैन शामिल हैं।

Share This News :