Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सबके जीवन में खुशहाली लाये नववर्ष : सिंधिया

( विनय शर्मा ):कांग्रेसियों ने मनाया ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन 
ग्वालियर। सिंधिया परिवार के मुखिया एवं जन-जन से अटूट संबंधो के जननायक पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आज जन्मदिन के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेसजनों ने बधाई शुभकांमनांए देते हुए सिंधिया के चिरायु, दीर्घायु, शतायु और जन्मदिन पर कोटि-कोटि अभिनंदन करते हुए कहा कि नव वर्ष का यह पावन पर ग्वालियर अंचल के लिये प्रगति विकास, नई चेतना नई उमंग के साथ समृद्धी की ओर बढ़ेगा। 
पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने दिल्ली में सिंधिया को जन्मदिन पर ग्वालियर जनता एवं सभी कांग्रेसजनो की और से माल्यपर्ण कर बधाई देते हुए कहा कि यह जन्मदिन नववर्ष के पावन पर्व पर अंचल को विकास के मार्ग पर ले जाने पर सहायक सिद्ध होगा। सिंधिया के जन्मदिन पर ग्वालियरं अंचल सहित मप्र के विधायक पूर्व विधायक सभी कांग्रेसजन भारी संख्या में बधाई देने पहुंचे। सिंधिया के दिल्ली स्थित निवास स्थान 27 सफदरजंग रोड पर फूलों की वर्षा स्वागत द्वार, ढोल धमाके आदि के साथ हर्ष उल्लास से जन्मदिन व नववर्ष का पावन पर्व धूम धाम से मनाया गया। 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने जन्म दिन के अवसर पर दिल्ली आये सभी कांग्रेसजनों को नववर्ष की शुभकांमनाएं देते हुए कहा कि जनता से जो अटूट संबध सिंधिया परिवार के है उन संबंधों को और अधिक मजबूत करते हुए सभी के जीवन में नववर्ष का यह पावन पर्व खुशहाली समृद्धि लाये जिससे ग्वालियर अंचल विकास की और अग्रसर हो सकेगा। 
सिंधिया को जन्मदिन की बधाई देने वालों में मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, विधायक इमरती देवी, पूर्व विधायक रामबरन सिंह, उदयवीर सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, कमलेश कौरव, किशन मुदगल, काशीराम देहलवार, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ  à¤–ां मल्लू, महामंत्री उदल सिंह, मीतेन्द्र सिंह, गुड्डू वारसी आदि शामिल है। 

Share This News :