Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मूक बधिर बच्चों का जन्मदिन मनाया

दतिया ( विनय शर्मा )। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा मूक वधिर आवासीय छात्रावास रावतपुरा पहुंचकर बच्चों का जन्मदिन मनाया। यह बच्चे दिव्यांग है जिन बच्चों का जन्मदिन मनाया उनमें बसंत यादव, जगदीष कुषवाहा, भान सिंह इत्यादि है। डॉ. नरोत्तम मिश्र ने तीनों बच्चों की अच्छे भविष्य की कांमना करते हुए केक कटवाकर अपने हाथों से केक खिलाया एवं बच्चों को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई दी। 
यह कार्यक्रम मानव जन कल्याण संस्था एवं सामाजिक न्याय उपसंचालक द्वारा आयोजित किया गया था। संस्था के आयोजकों द्वारा पानी की समस्या की ओर मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का ध्यान आकर्षित किया गया। जिस पर जनसम्पर्क मंत्री द्वारा विधायक निधि से हैण्ड़पंप लगवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एलईडी एवं अरविन्द दादा द्वारा छात्रावास की रंगाई पुताई की घोषणा की। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था के आयोजकों द्वारा मंत्री सहित उपस्थित अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। 

Share This News :