Homeमनोरंजन ,
बॉलीवुड में एंट्री न करतीं तो एडल्ट फिल्मों में काम कर रही होतीं कंगना!

बॉलीवुड में अपने बोल्ड, बेबाक और कॉन्फिडेंट अंदाज के लिए जानी जाने वाली हिरोइन कंगना रनौत ने अपने बारे में एक खुलासा किया है जो कि बेहद चौंकाने वाला है। फिल्म ‘गैंगस्टर’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली कंगना ने एक चैट शो के दौरान बताया कि अगर उन्हें बॉलीवुड फिल्में ना मिलतीं तो वो एडल्ट फिल्मों से अपना करियर शुरू कर लेतीं।

कंगना ने बताया कि जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी उस वक्त उन्हें एडल्ट फिल्मों में काम करने के ऑफिर मिले थे जिसके लिए उन्होंने हां भी कर दी थी।  à¤¯à¤¹à¤¾à¤‚ तक की उन्होंने उन फिल्मों के लिए फोटोशूट भी करा लिए थे। कंगना ने बताया कि उन्होंने जिन एडल्ट फिल्मों के लिए फोटोशूट कराया था, वो कपड़े काफी अजीब थे। थोड़े ट्रास्पेरेंट कपड़े थे उनका पहनना या ना पहनना बराबर होता था।

फोटोशूट में पहनाए गए कपड़ों का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा कि उन कपड़ों में मैं बेहद असहज महसूस करती थी। फिर मैंने सोचा ये सही नहीं है। बता दें कि कंगना रनौत  इस साल फिल्म ‘रंगून’ में नजर  आने वाली हैं। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान नजर आएंगे, इसका फर्स्ट पोस्टर भी जारी हो चुका है।

Share This News :