Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरूगोविंद सिंह की 350वीं जयंती पर दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरू गोविन्द सिंह जी की 350वीं जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि गुरू गोविन्द सिंह जी भक्ति तथा शक्ति का अद्वितीय संगम थे। वे मौलिक चिंतक, महान लेखक, असाधारण योद्धा और महान बलिदानी थे। उन्होंने धर्म, संस्कृति व राष्ट्र की आन-बान और शान के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था।

श्री चौहान ने नागरिकों का आव्हान किया है कि वे महान गुरू गोविंद सिंह के जीवन से प्रेरणा लें। उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण कर, आपसी भाईचारे और सद्भावना के वातावरण को और अधिक मजबूत बनाएं।

Share This News :