Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री नरोत्तम मिश्र ने बालिकाओं के साथ देखी दंगल फिल्म

बेटियों को सशक्त बनाने में आगे है प्रदेश सरकार : जनसम्पर्क मंत्री 
दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आनंद टॉकीज पहुंचकर स्कूली छात्राओं के साथ दंगल फिलम देखी। फिल्म की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई। सभी ने खड़े होकर तिरंगे का सम्मान किया। इस दौरान कलेक्टर मदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्कूली छात्रायें उपस्थित रहे। 
इस आयोजन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन महिला सशक्तिकरण खासकर बालिकाओं को आगे बढ़ाने व सशक्त करने में आगे है। जब मुझे कलेक्टर मदन कुमार ने यह प्रस्ताव दिया कि दंगल फिल्म में बालिकाओं को सषक्त बनाने की जबरदस्त कहानी है तो मैने स्कूली छात्राओं को दंगल मूवी दिखाने व स्वयं उपस्थित रहने की अनुमति दी। वास्तव में पहलवान महावीर फोगट के जीवन पर आधारित इस कहानी में बेटियों को बेटों के समान ही महत्व देने, उन्हें आगे बड़ाने तथा सशक्त बनाने की कहानी है। इससे हमारे जिले की बच्चियां अवश्य ही प्रेरणा लेगी। 
कलेक्टर मदन कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिरण एवं आनंद विभाग जिले में सक्रिय भूमिका निभा रहा है इन्हें विभागों के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम रखा गया। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का इस कार्यक्रम में सम्मिलित होना बालिका सशक्तिरण के लिए सराहनीय कार्य है।  

Share This News :