Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
मनाली में भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटक, माइनस में पहुंचा तापमान

हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बर्फबारी के कारण 50 के करीब पर्यटक फंसे हुए हैं. सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है. सोलंगनाला में भी भारी बर्फबारी के बीच सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं. तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. सोलंग नाला मनाली से 13 किलोमीटर की दूरी पर है.

 

यहां पर शुक्रवार शाम 4 बजे से भारी बर्फबारी हो रही है, बर्फबारी की वजह से पर्यटकों की गाड़ियां जहां-तहां फंसी हैं. हिमपात के बीच फंसे पर्यटक मदद की गुहार लगा रहे हैं. पर्यटकों का कहना है कि उनके पास अब खाने-पीने की कोई चीज नहीं है जबकि 100 नंबर पर फोन करने के बावजूद कोई मदद नहीं मिल रही है.

 

Share This News :