Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
बिजली को लेकर हुआ विवाद, रिटायर फौजी ने पिस्टल से गोली मारकर तीन को किया घायल

 ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत सोमवार सुबह बिजली को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर फौजी ने एक परिवार पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके पर पिस्टल के राउंड के खोके बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आदित्यपुरम में रहने वाले राजवीर जाटव, धर्मवीर जाटव व मीना जाटव का विवाद वहीं रहने वाले रिटायर फौजी यशवीर सिंह भदौरिया से हो गया। विवाद बिजली को लेकर हुआ था। गुस्से में यशवीर भदौरिया घर से पिस्टल निकाल लाया और राजवीर जाटव सहित अन्य पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में राजीवर जाटव, धर्मवीर जाटव को दो दो गोलियां लगी है। साथ ही धर्मवीर जाटव की पत्नी मीना जाटव को हाथ पर एक गोली लगी है। फायरिंग की घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मौके पर पिस्टल के रांउड के खाली खोके भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने खोके बरामद कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करलिया है। साथ ही आरोपित की तलाश करना शुरू कर दिया है।

 
 
 

 

Share This News :