Home > मनोरंजन ,
दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा! इस दिन जहीर संग लेंगी शादी के सात फेरे!

बीते काफी वक्त से बॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। अभिनेत्री लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब दोनों की शादी से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा इसी साल जून में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के सात फेरे लेंगी।सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अब अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री मुंबई में 23 जून को जहीर के साथ धूमधाम के साथ शादी रचाएंगी।