मोदी सरकार 3.0 में किसको मिला कौन सा मंत्रालय? देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: पीएम मोदी सरकार 3.0 में सोमवार को मंत्रालय का बंटवारा हो चुका है। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण करने के साथ देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली, जो इससे पहले लगातार तीन बार देश के पीएम रह चुके हैं। नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह और तीसरे नंबर पर अमित शाह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। वह करनाल लोकसभा सीट से जीतकर पहली बार संसद पहुंचे हैं। मोदी सरकार 3.0 में मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं। हम आपको इन सभी मंत्रियों की पूरी लिस्ट बता रहे हैं।
1. मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट मंत्रियों के नाम और मंत्रालयों की लिस्ट
क्रम संख्या कैबिनेट मंत्री मंत्रालय
1. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्रालय
3. नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्रालय
4. जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्रालय
5. शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
6. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय
7. एस जयशंकर विदेश मंत्रालय
8. मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय
9. एचडी कुमारस्वामी
10. पीयूष गोयल
11. धर्मेंद्र प्रधान मानव संसाधन विकास मंत्रालय
12. जीतन राम मांझी सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (MSME मंत्रालय)
13. राजीव रंजन सिंह
14. सर्वानंद सोनोवाल
15. डॉ. वीरेंद्र कुमार
16. राम मोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्रालय
17. प्रह्लाद जोशी
18. जुएल ओरावं
19. गिरिराज सिंह
20. अश्विनी वैष्णव सूचना और प्रसारण मंत्रालय, रेल मंत्री
21. ज्योतिरादित्य सिंधिया
22. भूपेंद्र यादव
23. गजेंद्र सिंह शेखावत पर्यटन मंत्रालय
24. अन्नापूर्णा देवी महिला एवं बाल कल्याण
25. किरेन रिजिजू
26. हरदीप सिंह पुरी
27. मनसुख मांडविया श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय
28. जी.किशन रेड्डी कोयला और खान मंत्रालय
29. चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
30. सीआर पाटिल
2. मोदी सरकार 3.0 के स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों के नाम और मंत्रालयों की लिस्ट
क्रम संख्या राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रालय
1. राव इंद्रजीत सिंह
2. जितेंद्र सिंह
3. अर्जुन राम मेघवाल
4. प्रतापराव गणपतराव जाधव
5. जयंत चौधरी कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री