Homeदेश विदेश ,slider news,
रात 12 बजे से पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा क्रेडिट-डेबिट कार्ड से पेट्रोल

नई दिल्ली। अगर आप पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको लिए बुरी खबर है। आप पेट्रोल पंप पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल और डीजल की खरीदारी नहीं कर पाएंगे।
 
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने एक प्रेस रिलीज जारी करके इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, इस पर सरकार या बैंक की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है और ये देखना भी होगा कि आखिर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के फरमान पर पेट्रोल पंप कितना अमल करते हैं।
 
अभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल खरीद पर बैंक 1 फीसदी का चार्ज लगाते हैं। बैंकों ने अचानक ही POS से पेमेंट पर 1% लेवी बढ़ा दी है और बैंक के इसी चार्ज के खिलाफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने ये एलान किया है एसोसिएशन की मांग है कि जब तक बैंक इस चार्ज को नहीं हटाते हैं तब तक पेट्रोल पंप पर कार्ड से पेट्रोल की खरीद पर पाबंदी रहेगी।
 
पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की माने तो ज्यादातर पेट्रोल पंप HDFC बैंक की POS मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन का ये फैसला ऐसे समय पर आया है जब सरकार ने पिछले महीने ही कार्ड से पेट्रोल-डीजल की खरीदारी पर 75% छूट देने की घोषणा कर रखी है।

Share This News :